निजी कोयला खदान में 7 मजदूरों की मौत
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बीरभूम के खोराशोल ब्लॉक के वादुलिया में एक निजी कोयला खदान में सोमवार को हुए विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत हुई है। घटना में कई अन्य श्रमिक भी घायल हुए हैं, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु कर दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (जीएमपीएल) में ब्लास्टिंग के दौरान खदान ढह गई, इससे यह हादसा और भी गंभीर हो गया है। लोगों ने बताया कि कोयला खनन के दौरान विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। भदुरिया गांव के निवासी ने कहा, जब मैंने तेज आवाज सुनी, तब पहले मुझे लगा कि यह खदान के लिए सामान्य गतिविधि है। लेकिन बाद में पता चला कि विस्फोट के कारण कुछ श्रमिकों की मृत्यु हो गई। सभी श्रमिक पड़ोसी गांवों के हैं और रोज सुबह काम पर आते थे। मैं सोच भी नहीं सकता था कि ऐसी घटना घटेगी। पुलिस और अग्निशामक विभाग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, और मामले की जांच की जा रही है।
स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के 3 शहर भी सम्मानित
एमपी में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर दिग्विजय सिंह का बयान, पटवारी-सिंघार के नेतृत्व की बात कही
देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, महिलाओं की कामकाजी भागीदारी में भी इजाफा
'फ्रिज तक नहीं संभाल पा रहे', ईरान ने फ्रांस पर कसा तंज; अमेरिका को भी ललकारा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की धूम, छठे दिन भी बरकरार रहा दबदबा; दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई
गाय की गोद भराई ने खींचा सबका ध्यान, बेबी शावर में सजावट से लेकर भोज तक का इंतजाम
स्कूटी सवार युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे के बाद तीन घंटे तक थमा रहा यातायात
युवक की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस चौकी के सामने किया जोरदार प्रदर्शन
हार्दिक के मुंबई सफर का हुआ अंत, 52 सेकंड के वीडियो में फ्रेंचाइजी ने बयां की कहानी
TVK विधायक के बचाव में उतरे मणिकम टैगौर, महिला कलेक्टर से बदसलूकी के आरोपों को बताया गलत