प्रदेश के 7790 विद्यार्थियों को मिली नि:शुल्क ई-स्कूटी
भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव योजना में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विभाग की अभिनव योजना में नि:शुल्क ई-स्कूटी दी गई हैं। वर्ष 2022-23 में प्रदेश के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रथम स्थान पाने वाले 7790 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। इस योजना पर विभाग ने 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है।
नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना
स्कूल शिक्षा विभाग की एक अन्य योजना में वर्ष 2022-23 में 5 लाख 30 हजार साइकिल का वितरण किया गया। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित किया गया।
सुपर-100 योजना
विभाग की एक अन्य योजना सुपर-100 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भोपाल के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय मल्हाराश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर में कक्षा-11 एवं 12 में अध्ययन के दौरान नि:शुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था की गई है। यह कोचिंग देश के प्रख्यात व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए फाउण्डेशन आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश के लिये दी जाती है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दिये जाने की व्यवस्था है। पिछले वर्षों में इस कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लिया है।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय