छत्तीसगढ़ के बीजापुर के छात्रावास में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले को पोटाकबिन छात्रावास में कल देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई और बच्ची ने दम तोड़ दिया।
स्कूल की छात्रा नहीं थी पीड़िता
स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आवापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के चिंताकोंटा गांव में लड़कियों के लिए पोर्टा केबिन (पूर्वनिर्मित पोर्टेबल संरचना) स्कूल में बुधवार देर रात आग लग गई। पीड़िता स्कूल की छात्रा नहीं थी। अधिकारी ने कहा, वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी, जो स्कूल की छात्रा है।
380 छात्रों को किया गया रेस्क्यू
उन्होंने कहा, "पोर्टा केबिन के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सुविधा के सभी 380 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बाद में पता चला कि एक छात्र की छोटी बहन लापता थी।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चला कि आग में पोर्टा केबिन की संरचना पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
राज्य के कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल के बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए पोर्टा केबिन का उपयोग किया जाता है। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन खास, परिवार के साथ सादगी से मनाया
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ हुआ उत्सव का आयोजन
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता