अभिषेक बच्चन की कोर्ट में एंट्री, व्यक्तित्व अधिकार बचाने की रखी मांग
मुंबई: ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा निर्मित अश्लील सामग्री के अनधिकृत उपयोग को रोकने की मांग की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अब बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अभिषेक बच्चन ने की यह मांग
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की। अभिनेता ने कोर्ट से वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनकी तस्वीरें, फर्जी वीडियो और फर्जी तरीके से बनाए गए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया है।
वकील से प्रश्नों का उत्तर देने को कहा गया
न्यायमूर्ति तेजस करिया ने अभिषेक बच्चन के वकील से अदालत द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने कहा कि प्रतिवादी अभिनेता के एआई-जनरेटेड वीडियो बना रहे हैं और उनके द्वारा हस्ताक्षरित फर्जी तस्वीरें तथा अश्लील सामग्री भी बनाया जा रहा है। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता अमीत नाइक, मधु गडोदिया और ध्रुव आनंद ने भी किया।
ऐश्वर्या राय ने क्या कहा?
बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की। न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देने वाला एक अंतरिम आदेश पारित कर सकते हैं। ऐश्वर्या की याचिका में कहा गया है कि कई अज्ञात पक्षों सहित प्रतिवादी उनकी सहमति के बिना उनके नाम, छवि, समानता, व्यक्तित्व और आवाज का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसका उपयोग वे व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। याचिका में दावा किया गया कि प्रतिवादी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डीपफेक तकनीक का उपयोग कर ऐश्वर्या के चेहरे को अश्लील वीडियो और तस्वीरों में जोड़ रहे हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
TVK विधायक के बचाव में उतरे मणिकम टैगौर, महिला कलेक्टर से बदसलूकी के आरोपों को बताया गलत
विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में जोश, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,300 के पार
96 साल की उम्र में दुनिया से विदा हुए रणवीर सिंह के नाना, पोते के साथ डांस का वीडियो हुआ था वायरल
बस में आग से मचा हड़कंप, 20 से 25 यात्रियों की जान पर आई आफत; टला बड़ा हादसा
15 साल तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली?', सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान
दो साल बाद पाकिस्तान में अमेरिकी राजनयिक की तैनाती का रास्ता साफ? नताली बेकर के नाम का प्रस्ताव
सैंडपेपर विवाद ने बढ़ाई ख्वाजा की मुश्किलें, मीडिया के सवालों से बचते नजर आए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
दीपावली के बाद छठ पर ट्रेनों में मारामारी, इंदौर से चलने वाली कई गाड़ियों में लंबी वेटिंग
सिग्नल रेड है...' लोको-पायलट की बात पूरी होते ही हुई जोरदार टक्कर, कैमरे में कैद हादसा
स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा, नितिन नवीन के स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा