एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा.....
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) की बबीता जी अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। बीते दिनों ही खबर आई थी कि जेठालाल का दिल तोड़ बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने से नौ साल छोटे एक्टर राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है।
आपको बता दें कि राज अनादकट ने कॉमेडी स्टायर शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाया था। दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। राज अनादकट के बाद अब हाल ही में बबीता जी ने सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
मुनमुन दत्ता ने तोड़ी सगाई की खबरों पर चुप्पी
जैसे ही मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें सामने आई थीं, वैसे ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गयी थी। अब सगाई की अफवाहों पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने जो जवाब दिया है, उसे सुनकर जेठालाल खुशी से डांडिया खेल सकते हैं।
मुनमुन दत्ता ने हाल ही में राज अनादकट के साथ सगाई की खबरों के बीच अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने जो स्टोरी शेयर की, उसमें एक्ट्रेस ने चाय का कप हाथ में पकड़ा हुआ है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फेक न्यूज तो चलती रहेगी, लेकिन मेरी गर्ल गैंग के साथ मेरी इवनिंग टी को कोई बीट नहीं कर सकता है।
US में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं मुनमुन दत्ता
सगाई की खबरों पर सबकी बोलती बंद करवाने के बाद जेठालाल की बबीता जी ने अपनी न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते हुए भी कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। ऑरेंज पैंट्स और शर्ट में बबीता जी बला की खूबसूरत लग रही हैं।
उन्होंने दोस्तों संग अपनी छुट्टियां बिताते हुए कई फोटोज भी शेयर की हैं, जिन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मैं अपनी सबसे अच्छी जिंदगी जी रही हूं, अपनी न्यूयॉर्क ट्रिप की लास्ट तस्वीरें आपके साथ शेयर कर रही हूं। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर की खबरें आई हैं, इससे पहले भी वह इन खबरों का खंडन कर चुके हैं।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा