एयरटेल ने अयोध्या में नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाई
अयोध्या । राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने अयोध्या के प्रमुख ऐतिहासिक क्षेत्र और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाई है। एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अयोध्या के हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख ऐतिहासिक क्षेत्रों, होटलों और शहर के अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने नेटवर्क को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पूरे शहर को निर्बाध बातचीत और डेटा सेवाओं से कवर करने के लिए अतिरिक्त नेटवर्क साइट चालू की हैं, सेल ऑन व्हील्स लगाए हैं और ऑप्टिक फाइबर केबल बिछाई हैं। मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए कुछ अतिरिक्त साइट्स और बीटीएस भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने शहर में उच्च गति वाले इंटरनेट वाले क्षेत्रों के लिए फाइबर भी बिछाया गया है, जिससे आगंतुकों ग्राहकों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि एयरटेल ने इसके अलावा अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, एयरपोर्ट, कटरा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, रामप्रस्थ पार्क, राम भद्र, ब्रह्मकुंड, गुप्तार घाट, परिक्रमा मार्ग, राजमार्ग पर सेल ऑन व्हील्स तैनात किया है। इससे पहले दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने भी अयोध्या शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की घोषणा की थी।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत