आईपीएल 2023 में कमाल की गेंदबाजी, मथीशा पथिराना के परिवार ने की माही से मुलाकात....
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते हुए श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2023 में कमाल की गेंदबाजी की। 20 वर्षीय गेंदबाज की गेंदबाजी ने इस सीजन खेले 11 मैचों में 17 विकेट झटके। इस सीजन धोनी ने उनकी गेंदबाजी का बेहतरीन उपयोग किया। टीम को जब-जब विकेट की जरुरत थी युवा गेंदबाज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम की मदद की।
मुंबई के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी
पिछले साल चेन्नई टीम में शामिल हुए मथीशा पथिराना ने डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की। इस सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। इस मैच में उन्होंने चार ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट झटके थे। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।
पथिराना के परिवार ने की माही से मुलाकात
आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बनाने के बाद एमएस धोनी ने पथिराना के परिवार से मुलाकात की। पथिराना की बहन विशुका पथिराना ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "अब हमें यकीन है कि मल्ली सुरक्षित हाथों में है जब थाला ने कहा 'आपको मथीशा के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, वह हमेशा मेरे साथ हैं। ये पल मेरे से लिए सपने की तरह थे।" मथीशा पथिराना को 'बेबी मलिंगा' के नाम से काफी मशहूर हैं। उनका बॉलिंग एक्शन श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से काफी मिलती-जुलती है। एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो के मार्गदर्शन में पथिराना ने इस सीजन चेन्नई के लिए शानदार गेंदबाजी की।
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की बाड़ेबंदी की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य से आई LPG खेप से मिलेगी राहत
कीमती धातुओं में तेजी, निवेशकों की नजर फेड के फैसलों पर
घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप
नवरात्र से पहले गैस की किल्लत, डोंगरगढ़ के व्यवसायियों का SDM ऑफिस घेराव
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अब चुनावी मैदान में
IPL 2026 में SRH की कप्तानी पर सस्पेंस, कमिंस की गैरमौजूदगी बनी चिंता
भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मिलेगा नया आयाम
थार के शौक ने बना दिया चोर, नाबालिगों का चौंकाने वाला कारनामा