कटनी में आंबेडकर की मूर्ति चोरी कर खंडित की, दो आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति चोरी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उसे खंडित किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है और अब वायरल हो रहा है। कटनी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत ग्राम लमतरा का है। नंदन गौर की निजी भूमि पर स्थापित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को चोरी कर लिया गया था। उसे खंडित किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि मूर्ति चोरी और खंडित करने वाला कोई और नहीं बल्कि जमीन स्वामी नंदन गौर ही है।
पुलिस के संज्ञान में वीडियो आते ही कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन एसआई महेंद्र बेन सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच दौरान नंदन गौर से पूछताछ की तो पता चला उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से राजेश पटेल और उसकी पत्नी ने ही चबूतरा बनाकर मूर्ति रखी थी। मूर्ति टूटने का भी वीडियो उसने ही वायरल किया है। पति-पत्नी की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए कुठला पुलिस ने राजेश पटेल और उसकी पत्नी सुलेखा पटेल से पूछताछ की। दोनो ने जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने राजेश पटेल और सुरेखा पर धारा 379, 295(A), 505(2), 120(B), 34 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल