तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में अमूल ने पुलिस में की शिकायत
अहमदाबाद। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए गए घी में मिलावट के आरोप को लेकर अमूल ने अहमदाबाद की साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी जयेन मेहता ने बताया कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति देवस्थानम में मिली घी में मिलावट का आरोप लगाया गया है और कुछ लोगों ने इसे अमूल के घी के रूप में प्रचारित किया है।
अपनी शिकायत में जयेन मेहता ने कहा, कि यह मामला अमूल से जुड़े छत्तीस लाख परिवारों के लिए गंभीर है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अमूल ने कभी भी तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति नहीं की है। हमारे उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हैं और सबसे उच्च मानकों पर पास होते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे दुष्प्रचार को रोकने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अमूल ने इससे पहले एक बयान में स्पष्ट किया था कि उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति नहीं की है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, कि हमने कभी भी टीटीडी को अमूल घी की आपूर्ति नहीं की है। अमूल के पोस्ट में आगे कहा गया कि उनका घी अत्याधुनिक उत्पादन सुविधाओं में तैयार किया जाता है, जो आईएसओ प्रमाणित हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी