अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म 'नायक' का बनेगा सीक्वल
अब जब वर्तमान में हिंदी सिनेमा में सीक्वल व फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर चल ही रहा है, तो बहती गंगा में हाथ धोते हुए कई फिल्मकार सीक्वल फिल्में बना रहे हैं। साल 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘नायक : द रीयल हीरो’ भले ही टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर फिल्म न साबित हुई हो, लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने टीवी पर इसे खूब देखा।
अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी अभिनीत इस फिल्म की भी अब सीक्वल बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण फाइटर और पठान फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने इस फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी निर्देशक मिलन लुथरिया को सौंपी है।
पॉलिटिक्स से करप्शन तक
नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। फिल्म में पॉलिटिक्स, करप्शन से लेकर क्राइम तक, कई एलिमेंट्स का बैलेंस शामिल था। नायक आज भी एंटरटेन करने का पूरा दम रखती है, यही वजह है कि मेकर्स नायक के बाद इसके सीक्वल पर काम करने जा रहे हैं।
जमकर होगी डायलॉग बाजी
मूल फिल्म की तरह सीक्वल फिल्म को भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से जोड़ते हुए कमर्शियल मसाला फिल्म बनाने की योजना है। फिल्म का कहानी लाक कर ली गई है और फिलहाल लेखक रजत अरोड़ा इसका स्क्रीनप्ले तैयार कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने लेखकों की टीम से राजनीति और एक्शन के साथ फिल्म में खूब डायलॉग बाजी भी रखने का निर्देश दिया है।
नहीं होगा कोई बड़ा स्टार
नायक के सीक्वल में निर्माता मूल फिल्म के कलाकारों को ही दोहराएंगे, या किसी नए कलाकार को कास्ट करेंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तो तय है कि सिद्धार्थ और मिलन इस फिल्म को किसी बड़े सितारे के साथ ही बनाएंगे।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत