अर्जुन कपूर ने किया 'क्रू' का रिव्यू....
नई दिल्ली। करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस मूवी का क्रेज हर जगह देखने को मिल रहा है। दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स को भी यह मूवी काफी पसंद आ रही है। बीते दिन आलिया भट्ट ने फिल्म और क्रू के किरदारों की तारीफ की थी।
अब अर्जुन कपूर ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिख इसके किरदारों की सराहना की है। अर्जुन के अलावा करिश्मा और मलाइका अरोड़ा ने भी एक नोट शेयर किया।
अर्जुन कपूर ने की फिल्म की तारीफ
क्रू देखने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर ने टीम की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। अर्जुन ने लिखा कि उड़ान लेने लायक है। इसे पार्क से बाहर करने के लिए रिया कपूर पर बहुत गर्व है। मुझे अच्छा लगा कि एकता और रिया ने एक ऐसी साझेदारी बनाई है, जो मेनस्ट्रीम के दर्शकों की जरूरतों को पूरा करती है।
इसके साथ ही अर्जुन ने डायरेक्टर राजेश ए. कृष्णन की तारीफ भी की। एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, "तब्बू एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जो हमेशा जानती हैं कि क्या करना है, यहां तक कि जब वह कुछ भी नहीं कह रही होती हैं तो वह सब कुछ कह रही होती हैं।
करीना कपूर खान आप तो इस पर फ्रंट फुट पर आके खेल कर गए हैं। कृति सेनन ने शानदार दिखने के साथ-साथ खुद को संभाले रखना। आपको बधाई"। इनके अलावा अर्जुन ने दिलजीत, अनिल कपूर और कपिल की भी तारीफ की।
मलाइका और करिश्मा ने भी की तारीफ
मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर ने भी क्रू की पूरी टीम की तारीफ की। मलाइका ने लिखा कि यह टीम बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, एक बहुत ही मजेदार सवारी।
वहीं, करिश्मा ने लिखा कि इस क्रू ने रॉक किया।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज