पति से विवाद के बाद जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक ले की खुदकुशी
भोपाल। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक और प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल की सरकारी जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय पूजा थापक गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पति निखिल दुबे के साथ रह रही थीं। पूजा थापक का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। उनके पति निखिल दुबे मध्य प्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं। गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा थापक ने आत्महत्या की है। उनके पति निखिल और अन्य लोग उन्हें लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे थे। एम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली है कि पूजा थापक नाम की नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। इलाज के दौरान पूजा थापक की बीती देर रात मौत हो गई। पूजा थापक का मायका इंदौर के पास है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण मायके वालों को बयान देने के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने साकेत नगर स्थित पूजा थापक के कमरे और निवास की तलाशी ली है, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को भी जांच में ले रही है। वर्ष 2022 में दोनों की शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। पूजा इंदौर की रहने वाली है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ की थी। इस दौरान करीब आए और दोनों का चयन भी एक साथ ही हुआ था। 2022 में उनका विवाह हुआ था। मंगलवार को रात 12:00 बजे के आसपास दोनों में विवाद हुआ था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने को राजी हुए थे। पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपनी मां को आखिरी कॉल किया था। पिता से भी बात की थी। उन्हें फोन पर बताया था कि पति से विवाद हुआ है। वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। माता-पिता ने उन्हें समझाया भी था। कुछ ही देर बाद पूजा ने दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता