बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता का निधन
Satwiksairaj Rankireddy: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी जिनकी गिनती इस समय देश के सबसे बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर्स में की जाती है उनके लिए 20 फरवरी का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी जो अभी दिल्ली में चल रहे 43वें पीएसपीबी इंटर यूनिट बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें गुरुवार यानी 20 फरवरी के दिन खेल रत्न पुरस्कार भी मिलना था। जिसमें उनका परिवार भी दिल्ली पहुंचने वाला था, लेकिन उससे पहले सात्विकसाईराज के पिता काशी विश्वनाथम का 65 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 24 साल के सात्विकसाईराज अपने पिता के निधन की खबर मिलने के बाद टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए हैं।
रिटायर्ड फिजिकल एजुकेशन टीचर थे पिता
भारतीय बैंडिमिंटन स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को लेकर बात की जाए तो उनके पिता काशी विश्वनाथम एक रिटायर्ड फिजिकल एजुकेशन टीचर थे। खबर के अनुसार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता के निधन की खबर उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने दी। जिसमें उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सात्विक के पिता का आज सुबह निधन हो गया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का घर आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में है। सात्विकसाईराज को इस साल के लिए घोषित हुए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल किए गए नामों में उनका नाम भी शामिल था।
चिराग शेट्टी के साथ मिलकर बनाई थी मजबूत जोड़ी
भारतीय पुरुष डबल्स बैडमिंटन जोड़ी में यदि मौजूदा समय में देखा जाए तो उसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पहले नंबर पर काबिज है। दोनों की जोड़ी ने साल 2002 में हुए एशियाई गेम्स में जहां गोल्ड मेडल जीता था। तो वहीं इसके बाद साल 2023 में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। सात्विक और चिराग की जोड़ी इस अभी बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?