बांग्लादेशी युवक ने चलती ट्रेन पर स्टंट किए
नई दिल्ली । एक बांग्लादेशी युवक ने चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर स्टंट किए। इस दौरान रास्ते में एक पुल भी आय़ा। वो बैरियर आने पर बैठ गया और फिर दोबारा खड़ा हो जाता है। ये स्टंट वो तेज रफ्तार वाली चलती ट्रेन पर करता है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं। इनका कहना है कि ऐसा खतरनाक खेल खेलने के कारण उसकी जान तक जा सकती थी।
ये वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ये मामला बांग्लादेश का है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दिखाई दे रहे बांग्लादेशी को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा बांग्लादेशियों के लिए नया नहीं है। वहीं बांग्लादेशी का इतना खतरनाक स्टंट करने की हिमाकत देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में बांग्लादेशी खतरनाक तरीके से चलती ट्रेन की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। ऐसा लगा मानो बांग्लादेशी सबवे सर्फर्स के मेन कैरेक्टर की नकल कर रहा हो। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कैमरामैन पुलिस अफसर है। एक अन्य यूजर ने कहा भाई अपनी जिंदगी के साथ खेल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा मरने के लिए वह बेवकूफों वाला तरीका अपना रहा है।
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग