कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 'साले साहब' से की पूछताछ
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के साले बी एम मल्लिकार्जुन स्वामी से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित MUDA साइट आवंटन घोटाले में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) मामले के आरोपियों में से एक मल्लिकार्जुन स्वामी एक नोटिस के बाद यहां ईडी अधिकारियों के समक्ष उनके कार्यालय में पेश हुए।
सीएम पर लगे हैं ये आरोप
सीएम सिद्दरमैया पर MUDA द्वारा अपनी पत्नी पार्वती बी एम को 14 साइटों के आवंटन में अवैधताओं के आरोप हैं। सिद्दरमैया के साथ-साथ उनकी पत्नी पार्वती, साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू (जिनसे स्वामी ने एक जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) और अन्य लोगों को मैसूर लोकायुक्त पुलिस द्वारा 27 सितंबर को एक विशेष अदालत के निर्देश पर दर्ज की गई एफआईआर में नामित किया गया है।
कई स्थानों की हो चुकी तालाशी
30 सितंबर को ईडी ने लोकायुक्त एफआईआर का संज्ञान लेते हुए सीएम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की। पिछले महीने ईडी ने मामले के सिलसिले में मैसूर में एमयूडीए कार्यालय और बेंगलुरु सहित कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी ली थी।
ये लगे हैं आरोपी
मामले में पूछताछ के लिए जारी किए गए समन के जवाब में सिद्दरमैया 6 नवंबर को मैसूर में लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए थे। MUDA साइट आवंटन मामले में यह आरोप लगाया गया है कि सिद्दरमैया की पत्नी को मैसूरु (विजयनगर लेआउट तीसरे और चौथे चरण) के एक अपमार्केट क्षेत्र में 14 प्रतिपूरक साइटें आवंटित की गईं, जिनकी संपत्ति का मूल्य उनकी भूमि के स्थान की तुलना में अधिक था, जिसे MUDA द्वारा "अधिग्रहित" किया गया था।
MUDA ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ भूमि के बदले में 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे, जहां उन्होंने एक आवासीय लेआउट विकसित किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी