भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया संकेत
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की कुल 70 सीटों में से 29 सीटों पर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी को छोडक़र जाने वाले नेताओं को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजकुमार आनंद को पहले तो बहुजन समाज पार्टी के साथ में गए। इसके कुछ ही वक्त बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अब भाजपा ने उन्हें पटेल नगर विधानसभा सीट से ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं केजरीवाल से बागी हुए छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर को भी भाजपा ने टिकट दिया है। उन्हें छतरपुर सीट से ही भाजपा ने चुनावी दंगल में उतारा है। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को भारतीय जनता पार्टी ने बिजवासन से टिकट दिया है। वह अभी नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। आप सरकार में मंत्री बिजवासन से ही टिकट चाह रहे थे। भाजपा ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए बिजवासन से ही चुनावी दंगल में उतारा है। कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से चुनाव लड़ाया जाएगा या बिजवासन से यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। राजकुमार चौहान भी कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा ने मंगोलपुरी से टिकट दिया है। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने गांधी नगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को भी राजौरी गार्डन से मैदान में उतारा गया है।
भाजपा ने इन दिग्गजों को भी चुनावी दंगल में उतारा
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। दक्षिण दिल्ली से 2024 तक भाजपा सांसद रहे रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बिधूड़ी को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से अलका लांबा को मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, अनुभवी ओम प्रकाश शर्मा, अजय महावर और जितेंद्र महाजन समेत मौजूदा भाजपा विधायक क्रमश: रोहिणी, विश्वास नगर, घोंडा और रोहतास नगर से फिर से चुनाव लड़ेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची
पति की हत्या की साजिश: मुरैना में पत्नी ने नवजात बेटे की कसम देकर प्रेमी से करवाई वारदात