आरंग की घटना पर भाजपा सांसद बृजमोहन बोले...
छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए बीजेपी के दिग्गज नेता रायपुर पहुंचे। जहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा में अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने आरंग में हुई घटना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह माब लिंचिंग नहीं है, कोई गड्ढे में कूद गया और उसकी मृत्यु हो गई तो इसे कैसे माब लिंचिंग कह सकते हैं? सरकार को इस गो तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सरकार को सभी लोगों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। विश्व हिंदू परिषद भी अपने जगह सही है, मैं तो यही कहना चाहूंगा कि इसे माब लिंचिंग का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। जो लोग खुद गड्ढे में कूद कर मरे हैं या तो वह आत्महत्या है या उनकी गलती है। जितने भी गाय तस्करी करने वाले लोग हैं और कसाई खाने में गायों को ले जाने वाले लोग हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जितनी चाहे उतनी समीक्षा कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ भाजपा का था, है और रहेगा यहां की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को हमेशा लूटने का काम किया है, यहां के लोगों का दोहन और शोषण किया है।
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई