अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बच्चे समेत 3 जिंदा जले
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में 3 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक शव गांव की महिला का, जबकि दूसरा बच्चे का है, तीसरा एक अन्य महिला का है। फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला। ब्लास्ट से साथ लगते मकानों की दीवारों में दरारें आ गई। जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह भी ढ़ह गया और काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। यहां 10-12 मजदूर काम कर हे थे।
हादसे में करीब 6 महिलाओं समेत 7 व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए हैं। झुलसे मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। आग गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी। मकान गांव के बीचों बीच है और इसका मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है। कुछ ही देर में आग फैल गई और उसमें काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसमें काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मकान मालिक वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में इसकी बेटी भी शामिल है। पुलिस को कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिनकी फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है।
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?
16000 करोड़ की डील पर सोशल मीडिया में हलचल
एलपीजी की किल्लत, सिलेंडर बुकिंग में देरी से उपभोक्ता परेशान
ईद की शुभकामना को लेकर हुई गलतफहमी पर सफाई
प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ
पति ने 10 लाख की मांग को लेकर पत्नी को घर से निकाला