इंद्रदेव की मेहरबानी! 8 जून तक झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से जबर्दस्त खुशखबरी आई है। जून चल रहा है लेकिन सूरज की तपीश फिलहाल परेशान नहीं करेगी। 8 जून तक समूचे भारत में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 3 से 4 दिन बाद ही इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। वह भी ओडीशा और पश्चिम राजस्थान में देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पूरे देश का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक पूर्वी व मध्य भारत, उत्तर पश्चिम भारत और नॉर्थ ईस्ट में बारिश का दौर जारी रहेगा। 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
एमपी-सीजी में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं एमपी, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 4 से 8 जून के बीच आंधी और बारिश होगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 5 जून को तूफान आने की संभावना है।
यूपी-राजस्थान में बारिश का दौर
IMD के बुलेटिन के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में कुछ इलाकों में बारिश होगी। 7 से 9 जून के बीच पश्चिम राजस्थान में धूल भरी आंधी आने की आशंका है।
40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
इसके अलावा केरल और कर्नाटक में जमकर बारिश होगी। 4 से 8 जून के बीच आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
गर्मी का हाल
मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अगले 24 में तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं होगी। 3 से 4 दिन बाद ही इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। मध्य भारत में भी 3 से 4 दिन बाद ही मौसम पलटेगा। पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिरेगा। देश के शेष हिस्से में भी गर्मी का प्रकोप कम झेलना पड़ेगा।
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी