बॉलीवुड के ‘जंपिंग जैक’ जितेंद्र की बंपर कमाई, फैंस हुए हैरान
सिनेमाई दुनिया में दिग्गज अभिनेताओं में शुमार जितेंद्र ने अपने अभिनय की शानदार कला से सबको मुरीद बनाने का काम किया है। लेकिन इस समय अभिनेता ने अचानक 855 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर सबकी नजर में आ गए हैं। अभिनेता और उनके परिवार ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक जमीन बेची है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
कहां से आए इतने पैसे?
83 वर्षीय अभिनेता जितेंद्र और उनके परिवार की दो कंपनियों ने मिलकर मुंबई में अंधेरी स्थित जमीन एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेच दी है। कहा जा रहा है कि बेची गई संपत्ति में लगभग 2.39 एकड़ की जमीन शामिल हैं। इस जमीन पर वर्तमान में बालाजी आईटी पार्क है, जिसमें तीन इमारतें हैं और कुल बनाया गया क्षेत्र लगभग 4.9 लाख वर्ग फीट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा और अभिनेता के परिवार को 855 करोड़ रुपये मिले, जो बेची गई जमीन की कीमत है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक अभिनेता जितेंद्र की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता और उनके परिवार के इस फैसले पर नेटिजंस भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान, आखिर क्यों। इसके अलाव एक अन्य यूजर ने कहा कि सरकार अपनी है।
जितेंद्र के बारे में
हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में जितेंद्र का नाम शामिल किया जाता है। अभिनेता को बॉलीवुड में प्यार से 'जंपिंग जैक' नाम से जाना जाता है। जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी। अभिनेता ने 'हिम्मतवाल', 'हमजोली', 'मजबूर', 'औलाद', 'इंसाफ की पुकार' जैसी फिल्में की हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर