जबलपुर से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौत, 14 घायल
सागर। राहतगढ़-विदिशा रोड पर एरन मिर्जापुर के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 14 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को राहतगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जबलपुर से इंदौर जाने वाली न्यू लोकसेवा ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 3428 जबलपुर, दमोह, सागर जिले के यात्रियों को लेकर राहतगढ़ से विदिशा की ओर जा रही थी। तभी रात करीब तीन बजे एरन मिर्जापुर के पास सामने से आ रहे आयसर ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 2946 से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने रुककर बस से घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में शाहपुर थाना सानौधा निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मन पिता हरवंश पटेल और सिविल वार्ड दमोह निवासी 28 वर्षीय राहुल पिता स्व. शंकर लाल राय की मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 14 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस से पहले राहतगढ़ और वहां से सागर जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में दीपक, सूरज, मनमोहन, शहजाद, लखन, मनोज, आसाराम, चैनसिंह, अर्जुन, रफीक, फरीद, दीपक, जयदीप, मोहनदास शामिल हैं।
राशिफल 18 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
आजीविका डबरी ने बदली लारंग साय की जिंदगी, मछली पालन से अर्जित किए 20 हजार रुपये तक
मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन जिला अस्पताल कोंडागांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से आकाश जायसवाल को मिला स्वरोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में उद्योगपतियों और निवेशकों से की चर्चा
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं