लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर गुरुग्राम में दर्ज हुआ केस
गुरुग्राम । गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के ऊपर गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है। अनमोल का नाम अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में आया था। पिछले दिनों एनआईए ने अनमोल का पता देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। उसके अमेरिका में छुपे होने की बात सामने आई है। मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले अनमोल बिश्नोई को भारत लाने के लिए प्रत्यार्पण की कार्रवाई शुरू की थी। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इसकी अनुमति दी है। अब गुरुग्राम पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर की शिकायत पर की है। तंवर ने कहा था कि धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सतपाल के तंवर को जिम्बाब्वे और केन्या के फोन नंबर से फोन आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनमोल बिश्नोई कनाडा और अमेरिका से बैठकर अपना गैंग चला रहा है। उसने वहीं से बैठकर सतपाल तंवर को धमकी दी है। गुरुग्राम पुलिस फिलहाल अनमोल बिश्नोई की आवाज की भी जांच कर रही है। जिससे यह साफ हो कि यह आवाज किसकी है? एनआईए ने अनमोल को सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है।
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
शहबाज सरकार के तेल भंडार पर बड़े-बड़े दावों की खुली पोल, डीलर्स बोले- बचा सिर्फ 14 दिनों का स्टॉक
कर्नाटक का 4.48 लाख करोड़ का बजट पेश, सिद्धारमैया का केंद्र पर हमला
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेताओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: प्रदेश अध्यक्ष