काैशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल और आशीष सिंह इंदौर कलेक्टर बनाए गए
भोपाल । मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को अब मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। आशीष सिंह इससे पहले भोपाल कलेक्टर थे।
कौशलेंद्र को अब भोपाल का दायित्व
भोपाल कलेक्टर का दायित्व अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया है। वे इससे पहले मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक थे।
संजय गुप्ता श्रम आयुक्त बने
सचिव संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया है जबकि रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।
बैठक से पहले रीवा आयुक्त को हटाया
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा दौरे पर पहुंचे हैं। वहां वे संभागीय बैठक लेने वाले हैं। इससे पूर्व ही रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटाया गया। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त गोपाल चंद्र डाड अब रीवा संभाग के आयुक्त होंगे। श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ को अब विकअ सह आयुक्त सह संचालक के साथ नगर और ग्राम निवेश का दायित्व भी दिया गया है।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय