100 अमृत भारत ट्रेन चलाएगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली । मोदी सरकार कामगारों और श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए देश में एक साथ 100 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत भारतीय रेलवे के सभी कारखानें 200 रेल इंजन और 2200 कोच तैयार करने में लगे हुए हैं। मोदी सरकार इन ट्रेनों के सभी कोच का निर्माण एलएचबी तकनीक से किया जा रहा है। जिससे किसी भी दुर्घटना के दौरान यह कोच एक दूसरे पर नहीं चढ़ेंगे। इसके अलावा इनमें झटके भी कम लगेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से चलने वाली पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन का किराया आम मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से 15 फीसदी ज्यादा होगा। हालांकि यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले बहुत ही सुविधायुक्त होगी। यात्रियों को यात्रा में काफी आराम मिलेगा।
ट्रेनों के लिए हो रहा है मार्ग का चयन
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि 100 ट्रेनों के लिए रेलवे मार्ग का चयन किया जा रहा है। देश के प्रमुख रेलमार्गों पर यह ट्रेनें चलाई जाएंगी। अभी दरभंगा से आनंद विहार तक पहली ट्रेन चलाई गई है। यह अयोध्या होते हुए संचालित हो रही है। दूसरी ट्रेन का संचालन मालदाटाउन से बेंगलुरू के बीच किया जा रहा है।
पुश-पुल तकनीक से चलेगी ट्रेन
वंदेभारत की तरह अमृतभारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक से चलेगी। इसमें दोनों तरफ ही इंजन रहेंगे। इसमें आगे का इंजन ट्रेन का संचालित करता है और पीछे का इंजन ट्रेन को पुश करता है। इस तकनीक से ट्रेन तेजी से गति पकड़ लेती है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के गति से चल सकती है। इसे सेमीबुलेट ट्रेन कहना गलत नहीं होगा।
अमृत भारत की एक ट्रेन में होंगे 22 कोच
भारतीय रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन के सभी ट्रेनों में 22 कोच का रैक रहेगा। एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे लगने के बाद यह 24 कोच की ट्रेन हो जाएगी। इस समय पूरे देश में 24 कोच की लंबी ट्रेन ज्यादातर चलाई जा रही हैं। इसी आधार पर देश में अब प्लेटफार्म भी बनाए जा रहे हैं। लंबी ट्रेनों के संचालन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को गंतव्य पहुंचाने में मदद मिल रही है।
वंदेभारत बनाने वाली फैक्ट्री में बन रहा इंजन
वंदेभारत ट्रेन बनाने वाली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चैन्नई ही इस ट्रेन के लिए भी इंजन तैयार कर रही है। या यूं कहें कि जो इंजन वंदभारत एक्सप्रेस ट्रेन में लगा है अब वही अमृत भारत एक्सप्रेस में लगाया जाएगा। इसके अलावा रेल कोच फैक्ट्री और चितरंजन लोकोमोटिव वकर्स पश्चिम बंगाल में भी इंजन और कोच तैयार किए जा रहे हैं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज