चंदा रे.. रायगढ़ वाले राजा.. गीत पर जमकर झूमे लोग
गरियाबंद : जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिली। नृत्य एवं गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राज्योत्सव का आनन्द लेने पहुंचे लोगो ने पूरे कार्यक्रम का जोश और उत्साह के साथ लुत्फ उठाया। शाम से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक संगीत की झलक दिखाई। प्रस्तुतियों नेभक्तिमय अंदाज में सभी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। साथ ही दर्शकगण सुमधुर छत्तीसगढ़ी संगीत सुनकर धुन में खो गए। इसके बाद शारद अग्रवाल की भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को भक्ति माहौल में झूमने पर मजबूर किया। आयोजन के मुख्य आकर्षण नितिन दुबे स्टार नाइट रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे के सुपरहिट गाना कोरबा के काजल, रायगढ़ वाले राजा.. चंदा रे.. गोंदा तोला रे.. आदि सुनकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। दर्शकों से खचाखच भरे गरियाबंद के गांधी मैदान में लोग देर रात तक झूमते रहे। नितिन दुबे ने लोगों के बीच जाकर लोगों को अपने साथ गाना गवाए। बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखने आए युवा, बच्चे सहित सभी वर्गों ने उत्साह और जोश के साथ नितिन दुबे के सुर में सुर मिलाए। साथ ही छत्तीसगढ़ी संगीत में जमकर थिरके। छत्तीसगढ़ी गीत छत्तीसगढ़ मोर छइयां भुइंया.. सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे कलेक्टर दीपक अग्रवाल, एसपी निखिल राखेजा, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव एवं अन्य लोगों ने भी खूब तालियां बजाई। सभी ने लगातार ताली बजाकर नितिन दुबे टीम का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम प्रस्तुति पश्चात स्मृति चिन्ह देकर कलाकारों को सम्मानित किया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित