मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को हटाया, ऋजु बाफना नई कलेक्टर
भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नरसिंहपुर कलेक्टर ऋजु बाफना को शाजापुर की नई कलेक्टर बनाया गया है। किशोर कन्याल को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।
'अधिकारियों को गरीबों के काम और भाव दोनों का सम्मान करना चाहिए'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के दौरान अफसरों द्वारा जिन शब्दों का उपयोग किया गया, उसकी वह निंदा करते हैं। अफसरों की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी,…
सीएम मोहन यादव ने कहा- यह बर्दाश्त नहीं
मीडिया से मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया कि कल शाजापुर ट्रक ड्राइवर और जिला प्रशासन की बैठक में इस तरह की भाषा बोली गई थी। एक अधिकारी को इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। खासकर यह सरकार तो गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीब उत्थान के लिए काम करते हैं। ऐसे में हरेेक अधिकारी को चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी हो उसे गरीब के काम का भी सम्मान करना चाहिये और भाव का भी सम्मान करना चाहिये। ऐसे अधिकारी को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं..... मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें।
इस तरह की बात को कभी क्षमा नहीं करेंगे
सीएम ने कहा कि मैं आशा करता हूं जो अधिकारी आएगा वह भाषा और व्यवहार का ध्यान रखेगा। मेरे मन में इस बात की पीड़ा है और मैं इस तरह की बात को कभी क्षमा नहीं करूंगा।
कलेक्ट्रेट में थी चालकों की बैठक
उल्लेखनीय है कि वाहन चालकों की हड़ताल के बीच कल शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़ताल के चलते बने हालात से निपटने और वाहन चालकों से चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में एक ड्राइवर ने कहा था कि तीन दिन तक हमारी हड़ताल है, इसके बाद हम कुछ भी करेंगे।
तब भड़क गए थे कलेक्टर
इस पर कलेक्टर किशोर कन्याल भड़क गए थे और बोले थे कि फालतू बात मत करना यहां पर। क्या करोगे क्या औकात है तुम्हारी। कोई कानून को अपने हाथ में लेगा। यह बात समझ लीजिये। ड्राइवर बोला कि हमारी यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं है। हालांकि बाद में ड्राइवर ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय