कलेक्टर ने डेंगू जागरूकता के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समाज में डेंगू बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए जिला कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाट बाजारों, गांवों और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी देगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर किया गया है। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि यह बीमारी एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में लोगों को काटता है।
डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार और तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना और उल्टी, नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते पड़ना शामिल हैं। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान आदि को हर सप्ताह खाली करें और धूप में सुखाने के बाद उपयोग करें। नारियल के खोल, टूटे बर्तन और टायर में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे और खिड़कियों में जालीदार पर्दा लगाएं और मच्छरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
तेज बहाव के आगे नहीं टिक सकी कार, सारंगढ़ में दंपती लापता; तलाश अभियान जारी