इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी बम ने किया नामांकन
इंदौर । मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल को होना है। इसी बीच प्रदेश में चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। कल 25 अप्रैल नामांकन करने का आखिरी दिन है। ऐसे में आज प्रदेश की उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा समेत आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 13 मई सोमवार को इन सभी सीटों पर मतदान होगा। इंदौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ अक्षय बम ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। घर से रवाना होने से पहले उन्होंने पिता कांतिलाल बम का आशीर्वाद लिया। पिता कांतिलाल ने अपने बेटे को श्रीफल देकर श्री अर्जित करने का आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर परिवार की बहन बेटियों ने तिलक लगाकर उन्हें चुनाव में विजय का आशीर्वाद दिया।
2027 की तैयारी: चंद्रशेखर आजाद ने सभी पार्टियों के लिए गठबंधन का संकेत दिया
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को मिल रहा संबल
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कांग्रेस विधायकों को लुभाया गया 5-5 करोड़ में, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग का आरोप