कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस का करेंगे दौरा
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो दिन पहले (2 जुलाई) को एक सत्संग के दौरान मची भगगड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी सभी नेताओं ने दुख व्यक्त किया था।वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस का दौरा करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दी है।कांग्रेस महासचिव (संगठन) वेणुगोपाल ने इस त्रासदी को एक "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" करार दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान प्रभावित लोगों से बातचीत भी करेंगे।उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस कांड की न्यायिक जांच की घोषणा की है।पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें उन पर साक्ष्य छिपाने और शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि इस कार्यक्रम में 80,000 की अनुमत क्षमता से अधिक 2.5 लाख लोग एकत्रित हुए थे।हाथरस सत्संग में मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के चार सेवादारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के संबंध में कुछ एसपी प्रेसवार्ता करेंगे। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड