कांग्रेस नेता सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ीं
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी)के अध्यक्ष और कन्नूर से सांसद के. सुधाकरन के आवास पर काले जादू से जुड़ीं वस्तुएं मिलने का एक कथित वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग कन्नूर स्थित सुधाकरन के आवास पर कथित रूप से काले जादू से संबंधित दफन वस्तुओं को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।हालांकि, इस वीडियो पर केपीसीसी अध्यक्ष की सफाई भी आई है। उन्होंने कहा कि यह पुराना वीडियो है और वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं।केपीसीसी के अध्यक्ष सुधाकरन से जब यह पूछा गया कि दफन वस्तुओं को निकालते वक्त क्या वह मौके पर मौजूद थे तो उन्होंने कहा, ‘आप उन्नीथन से पूरी जानकारी ले सकते हैं। ऐसी धमकियों से मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।' वहीं, जब पत्रकारों ने पार्टी मुख्यालय में इस तरह की सामग्री के कथित तौर पर मिलने के बारे में पूछा तो सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने भी इस बारे में सुना है। हालांकि, उन्नीथन ने वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग