कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भाजपा का कड़ा विरोध किया। इसके चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की शहादत के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अपने कार्यों का अहसास नहीं हुआ है। अब तीन विवादास्पद किसान कानूनों को फिर से लागू करने की बात की जा रही है, जिसपर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध किया है।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। आंदोलन के दौरान, सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया, जिसमें ड्रोन से आँसू गैस का इस्तेमाल, कँटीले तार लगाना, और यहां तक कि गोली चलाना भी शामिल था। इन घटनाओं ने देश के 62 करोड़ किसानों को गहरे जख्म दिए हैं, जिन्हें वे कभी भूल नहीं पाएंगे। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने किसानों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं। प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी कहा, जिसका जवाब हरियाणा समेत सभी चुनावी राज्यों के किसानों द्वारा दिया जाएगा।
किसानों की शहादत के बाद, सरकार ने उनके परिवारों को कोई राहत नहीं दी। संसद में शहीद किसानों की याद में दो मिनट का मौन रखने की भी जरूरत नहीं समझी गई। इसके बजाय, सरकार ने लगातार किसानों का चरित्र हनन जारी रखा है। यह भी दावा किया कि पूरा देश जान गया है कि भाजपा की नीतियों में किसान विरोधी मानसिकता बसी हुई है, और यह स्थिति अब और बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
महिला सशक्तिकरण पर सीएम साय का खास कार्यक्रम, सुनेंगे सफलता की कहानियां
स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी,कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के बीच ईरान की सफाई, पड़ोसी देशों से दुश्मनी नहीं
साली को रंग लगाने से मना करने पर भड़का पति, पत्नी से मारपीट
अहमदाबाद स्टेडियम में होगा फाइनल, उससे पहले फैंस ने की नजर उतारने की रस्म
ईरानी जहाज IRIS लावन की भारत में एंट्री पर उठे सवाल, जयशंकर ने दी सफाई
कैफ पर टिप्पणी कर घिरे आमिर सोहेल, गांगुली का नाम भी आया बीच में