तेज हवाओं के साथ बंगाल पहुंचा चक्रवात रेमल
बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान 'रेमल' ने कल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तट पर एंट्री ले ली। इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला प्रशासन चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात साझा की है।उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "प्रिय त्रिपुरा निवासियों, आप जानते हैं कि चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के तहत, राज्य के विभिन्न जिलों में तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। राज्य और जिला प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील करता हूं।"
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी त्रिपुरा सरकार ने भीषण चक्रवाती तूफान 'रेमल' के मद्देनजर दक्षिण, धलाई, खोवाई और पश्चिम सहित चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था।साथ ही पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी तूफान को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है, "चक्रवात रेमल का असर असम में भी आ सकता है। इसके लिए असम सरकार कई एहतियाती कदम भी उठा रही है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें स्टैंडबाय पर हैं, नियंत्रण कक्ष चालू हैं। हिमंत बिस्वा सरमा के कहे मुताबिक, नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए वो अपनी पूरी सरकार तैनात कर रहे हैं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज