चक्रवात रेमल.....बंगाल में कई जगह उखड़ गए पेड़
कोलकाता । बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल से टकरा गया है। बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया। चक्रवात रेमल ने कोलकाता और दक्षिण बंगाल की हवाई, रेल और सड़क परिवहन को बाधित कर दिया। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन के टास्क फोर्स के साथ राहत बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए सकड़ों पर निकले। कोलकाता के सीआर एवेन्यू में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भल गया। दक्षिण 24 परगना में चक्रवात रेमल के कारण कई पेड़ उखड़ गए। एनडीआरएफ की टीम उखड़े हुए पेड़ों को साफ करने में लगे हुए हैं। चक्रवात रेमल के कारण उत्तर 24 परगना में भी कई पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। लोगों को उखड़े हुए पेड़ों से होते हुए निकलना पड़ रहा है। चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण 24 परगना में कई घरों की छत भी उखड़ गई। सोमवार को स्थानीय लोग अपने-अपने घरों की मरम्मत करते हुए दिखे। दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। कुछ लोग बारिश का मजा लेते हुए जलभराव इलाके में मछली पकड़ते दिखे।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज