परिवार के भेड़ियों से त्रस्त बेटी: सौतेले पिता ने लूटी अस्मत, मामा भी कर रहा था परेशान
कोरबा: जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली दो अलग अलग घटनाएं सामने आई है। जहां सौतेले पिता ने पत्नी की गैर मौजूदगी में डरा धमकाकर नाबालिग पुत्री की अस्मत लूट ली, तो मामा ने भांजी से अनाचार का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे बस्तीवासियों की वजह से वह अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सका। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
पहली घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने कुछ साल पहले एक महिला से दूसरी शादी की थी। वह रोजी मजदूरी कर पत्नी और सौतेली बेटी का पालन पोषण कर रहा था। करीब डेढ़ माह पहले पत्नी कहीं चली गई। घर में दस वर्षीय बालिका अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थी। पत्नी के कहीं चले जाने से नाराज पिता की नियत बेटी पर ही बिगड़ गई। उसने डरा धमकाकर उसे हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। उसकी करतूत से तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां एक युवक निवास करता है। वह बस्ती में ही रहने वाली बड़ी बहन के घर पहुंचा। उसने अकेले होने के कारण खाना बनाने में परेशानी होने का हवाला देते हुए नाबालिग भांजी को साथ ले जाने की बात कही। जिसकी इजाजत बहन ने भाई पर भरोसा कर दे दी।
मामा की भांजी पर बिगड़ी नीयत
कलयुगी मामा की नियत घर पहुंचते ही भांजी पर बिगड़ गई। वह अस्मत लूटने का प्रयास करने लगा। इस बीच पीड़िता की चीख घर के बाहर चबुतरा पर बैठे कुछ लोगों को सुनाई दी। वे संदेह होने पर युवक के घर जा पहुंचे, जिससे युवक के मंसूबे पर पानी फिर गया। मौका मिलते ही पीड़िता घर पहुंची। उसने अपनी व्यथा परिजनों को सुना दी। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत मे आ गई। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल पुलिस ने दोनों ही मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को जेल दाखिल करा दिया है।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ का संतुलन करता है यह पत्ता
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत