डॉ. शेख महमूद की गोली मारकर हत्या, पहले से मिल रही थीं धमकियाँ
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय के डॉक्टर शेख महमूद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरगोधा के एक निजी अस्पताल में 58 वर्षीय डॉक्टर के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक वहां पहुंचा और गोलीबारी करने लगा।
उसने स्वच्छ पंजाब कार्यक्रम के कर्मचारी की वर्दी पहन रखी थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड को उनके अहमदिया समुदाय से जुड़े होने के कारण अंजाम दिया गया।
तहरीक-ए-लब्बैक पर हत्या का शक
यह पिछले दो महीनों में पंजाब में अहमदिया समुदाय से तीसरी हत्या है। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (जेएपी) ने संदेह जताया कि डॉक्टर शेख महमूद की हत्या के पीछे तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) का हाथ हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, सरगोधा अहमदिया विरोधी गतिविधियों का गढ़ रहा है। डॉ महमूद को चरमपंथियों की ओर से धमकियां मिलती थीं। टीएलपी के दबाव में आकर उन्हें सरकारी नौकरी छोड़नी पड़ी थी। अब जेएपी ने सरकार से अहमदिया समुदाय की सुरक्षा की मांग की है।
डॉ. महमूद के घर उनकी पत्नी, दो बेटियों और दो बेटें हैं। मानवाधिकार समूहों ने इस हत्याकांड को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और त्वरित जांच की मांग की है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऐतिहासिक दफ्तर अब 28 मार्च तक होगा खाली, एस्टेट विभाग का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?
16000 करोड़ की डील पर सोशल मीडिया में हलचल
एलपीजी की किल्लत, सिलेंडर बुकिंग में देरी से उपभोक्ता परेशान
ईद की शुभकामना को लेकर हुई गलतफहमी पर सफाई