डंपर-ऑटो की टक्कर, 7 की मौत
चित्रकूट। चित्रकूट में सुबह ऑटो और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 7 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर है। डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा साढ़े 5 बजे कर्वी मुख्यालय से सटे अमानपुर गांव के पास हाईवे पर हुआ। दरअसल, ऑटो किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रही डंपर से टकरा गया। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद ऑटो पिचक गया। कुछ लोग गाड़ी में फंस गए, तो कुछ छिटक कर हाईवे पर गिर गए। सभी खून से लथपथ थे। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हाईवे पर पड़े लोगों को अस्पताल भेजा। जबकि ऑटो में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया। इस दौरान मौके पर ही 3 की मौत हो गई। जबकि 4 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना