हाथी शावक की पानी में डूबने से मौत
रायगढ़। जिला के हाटी में एक हाथी शावक की पानी में डूबने से मौत हो गई। हाथी दल जंगल से निकलकर नहाने तालाब पहुंचा था, तभी यह घटना घटित हुई। घटना की सूचना के बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग अलग वन परिक्षेत्र में 152 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गुरूवार की सुबह छाल रेंज के हाटी बीट के कक्ष क्रमांक 554 आरएफ में 52 हाथियों का दल जंगल से निकलकर तालाब में नहाने पहुंचा। यहां हाथी पानी में काफी देर रहे, लेकिन जब बाकी हाथी तालाब से बाहर निकले, तो एक शावक पानी में ही डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। ऐसे में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना विभाग को लगी, तो मौके पर पहुंचकर किसी तरह शावक के शव को बाहर निकाला गया और मामले में पंचनामा बना कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
चुनाव करीब, लेकिन कांग्रेस में हलचल नहीं; संगठन की सुस्ती से बढ़ी मायूसी
केंद्रीय एजेंसियों में बढ़ी तैनाती की अवधि, NSG और NIA में 7 साल तक रह सकेंगे अधिकारी
पुलिसकर्मी के थप्पड़ से आहत युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मां के सामने गई जान
चारधाम यात्रा 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे इन तीन तरीकों से करें ऑनलाइन पंजीकरण
वन विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल, आरक्षण गड़बड़ी के बाद विज्ञापन वापस
जयशंकर का बड़ा बयान- कोई देश खुद को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत नहीं कह सकता
यूपीएससी 2025 में एमपी की शानदार सफलता, भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं रैंक