भारतीय वायुसेना के रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट की आकस्मिक फोर्स लैंडिंग
अगरतला। राजस्थान स्थित जैसलमेर के निकट भारतीय वायुसेना के एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) को आकस्मिक फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी है। यह एयरक्राफ्ट एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। इस दौरान एयरक्राफ्ट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, अद्भुत पेशेवर कौशल का प्रदर्शन करते हुए एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब प्रशिक्षण सॉर्टी के दौरान रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट के इंजन में अचानक खराबी दर्ज की गई। गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने इस संदर्भ में यह आधिकारिक जानकारी दी। भारतीय वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि ऑपरेटरों ने स्थिति का त्वरित आकलन किया। वायुसेना के ऑपरेटरों ने नियंत्रित तरीके से एयरक्राफ्ट को एक खाली फील्ड में सुरक्षित उतारा। इस सूझबूझ के कारण न तो किसी प्रकार की जनहानि हुई और न ही जमीन पर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
वायुसेना ने यह भी पुष्टि की है कि एयरक्राफ्ट को बहुत कम नुकसान हुआ है और उसे सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, इंजन में आई खराबी की विस्तृत तकनीकी जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। तकनीकी खराबी के सटीक कारणों का पता लगाना इसलिए भी जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?