सुपोषण किट से सशक्त मातृत्व: सुशासन तिहार में बढ़ा महिलाओं का भरोसा
रायपुर : इसी कड़ी में राज्यभर के विभिन्न जिलों में आयोजित शिविरों में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सुपोषण किट प्रदान की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण उपलब्ध कराना, सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ शिशु के जन्म को सुनिश्चित करना है।
राजनांदगांव जिले के ग्राम अर्जुनी में आयोजित शिविर में गर्भवती महिला श्रीमती तारामती जांगड़े को सुपोषण किट प्रदान की गई। इस किट में पौष्टिक आहार से संबंधित आवश्यक सामग्री शामिल है, जो गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। साथ ही, शिविर में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
हितग्राही महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार की सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय-समय पर मार्गदर्शन मिलने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
महिलाओं ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुपोषण किट और जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिल रही है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है।
प्रदेश में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों ने ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की महिलाओं तक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाकर एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यह पहल न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
गर्मी में शरीर की खुजली दूर करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
कांग्रेस का बड़ा फैसला: वीडी सतीशन संभालेंगे Kerala की कमान
हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं किडनी के लिए जरूरी हैं ये 5 आदतें
Sugar Stocks में गिरावट, निर्यात रोक का असर दिखा
हेल्थ Tips: मौसम चाहे गर्म हो, क्या फिर भी फायदेमंद है गुनगुना पानी?
PCOS To PMOS: क्या बदलेगी इलाज और पहचान की प्रक्रिया?
युवा नेतृत्व पर BJP का दांव, नितिन नवीन की टीम में नए चेहरों की एंट्री
आज खत्म होगा Kerala CM पर सस्पेंस, हाईकमान कर सकता है घोषणा
ममता बनर्जी का नया रूप: वकील की ड्रेस में कलकत्ता हाई कोर्ट में एंट्री
पैपराजी को देख मुंह घुमाकर निकलीं मौनी रॉय, वीडियो वायरल