फिल्म 'जन्नत 3' को लेकर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा.....
कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी जन्नत साल 2008 की हिट फिल्मों में से एक रही। जन्नत ही वो फिल्म थी, जिसने इमरान हाशमी को एक अलग पहचान दिलाई थी। साल 2012 में इसका सीक्वल भी बना था, जिसमें ईशा गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी बडे़े पर्दे पर हिट रही थी। अब तीसरी किश्त का इंतजार किया जा रहा है।
जन्नत 2 को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसकी तीसरी किश्त को लेकर कोई उम्मीद नहीं जग रही है। मुकेश भट्ट और महेश भट्ट ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था। अब दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं है। ऐसे में जन्नत 3 भी अटकी हुई है। हाल ही में, इमरान हाशमी ने जन्नत 3 को लेकर बात की है।
जन्नत 3 पर बोले इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने एक हालिया इंटरव्यू में जन्नत 3 को लेकर बात की है। अभिनेता का कहना है कि वह इस फिल्म में काम करना चाहते हैं, लेकिन महेश और मुकेश के साथ आने के बाद ही यह मुमकिन हो सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में इमरान ने कहा-
मुझे जन्नत 3 करना अच्छा लगेगा। शायद नई बोतल में पुरानी शराब होगी। इसे संभव बनाने के लिए निर्माताओं (महेश भट्ट और मुकेश भट्ट) को साथ आना होगा, जिसे मैं दुर्भाग्य से ऐसा होते हुए नहीं देख पा रहा हूं। यह एक टीम है। अब किसी चमत्कार या किस्मत से ही यह मुमकिन हो पाएगा। तब तक मेरी जिंदगी चलती रहेगी। मैं वही करता हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मेरे कुछ प्रोजेक्ट्स की घोषणा होने वाली है।
इमरान हाशमी ने कहा कि आने वाले समय में वह द बैड ब्वॉय जैसी फिल्में करने वाले हैं, जिसमें उनकी भूमिका को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा