अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर एमपीवी
नई दिल्ली । देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी अर्टिगा 7 सीटर एमपीवी (मल्टी पर्पस व्हीकल) है। अपने न्यू जनरेशन मॉडल में ये कार बेहतर माइलेज, शानदार इंटीरियर और बेहतर फीचर्स के साथ आ रही है। यह कार एक एसयूवी और एक एमपीवी दोनों की जरूरतों को पूरा करती है।
अर्टिगा में 1.5-लीटर के15सी स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये से 13.08 लाख रुपये के बीच है। किआ कैरेंस भी एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल 7 सीटर कार है। इसमें कंपनी तीन तरह के इंजन दिए गए हैं जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन में 160PS की पॉवर के साथ कैरेंस का पॉवर आउटपुट अपने कम्पटीशन में सबसे बेहतर है। किआ कैरेंस की कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 18.90 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इस लिस्ट में अगली 7-सीटर कार महिंद्रा बोलेरो है। यह अपने दमदार परफॉरमेंस, मजबूती और बड़े केबिन स्पेस के चलते ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
बोलेरो 9.79 लाख रुपये से 10.80 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस लिस्ट में पांचवा नाम महिंद्रा की एक्सयूवी700 का है। इसे भी 7-सीटर सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसकी कीमत 14.03 लाख रुपये से शुरू होकर 26.57 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो एन एसयूवी भी 7 सीटर सेगमेंट में अपनी धाक जमा चुकी है। इसे खरीदने के लिए अलग अलग वेरिएंट के मुताबिक, 13.26 लाख रुपये से लेकर 24.53 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक की कीमत खर्च पड़ेगी।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर