एक जून से कुछ रोजमर्रा की कीमतों में इजाफा होने के अनुमान
नई दिल्ली। एक जून से कुछ रोजमर्रा की कीमतों में इजाफा होने के अनुमान हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियां बदलाव कर सकती हैं। इसके अलावा और भी कई बदलाव हो सकते हैं। गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। हर महीने की एक तारीख को एलपीजी गैस की कीमतें तय होती हैं। अप्रैल और मई महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। हालांकि, 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ था। मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये तक की कटौती की गई थी। इसी तरह रसोई गैस सिलेंडर की तरह हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव होता है। पेट्रोलियम कंपनियां दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। पिछली बार अप्रैल में दिल्ली और मुंबई में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में कटौती हुई थी। हालांकि, मई की पहली तारीख को बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में आम लोगों की नजरें एक तारीख को पर टिकी हैं और वो सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।
इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स महंगे होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी बताते हैं कि अगर आप एक जून के बाद इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने जाते हैं, तो आपको अधिक कीमत चुकानी होगी। 21 मई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने फेम-2 सब्सिडी राशि में बदलाव किया और इसे कम करके 10,000 रुपये प्रति एडब्ल्यूएच कर दिया है। वहीं, पहले यह राशि 15,000 रुपये थी। इस वजह से अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
रिजर्व बैंक भी एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक जून से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटल करने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान का नाम 100 दिन 100 भुगतान नाम दिया गया है। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में बैंकों को सूचित कर दिया है। इस अभियान के तहत 100 दिन में 100 अनक्लेम अमाउंट को सेटल किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा