जॉन-शरवरी की फिल्म 'वेदा' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फैंस को जॉन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज मंगलवार, 19 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। फिल्म का धमाकेदार टीजर आपके रोंगेटे खड़े कर देगा।
जॉन अब्राहम ने साझा किया टीजर
फिल्म 'वेदा' में जॉन अब्राहम जबर्दस्त लुक में दिखाई दिए हैं। टीजर को देखकर पता चल रहा है कि फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में दर्शकों को खतरनाक स्टंट और दमदार एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा। अभिनेता ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'वेदा' का टीजर साझा किया है। जॉन ने टीजर साझा कर लिखा, 'झगड़ना नहीं आता मुझे, सिर्फ जंग लड़नी आती है।' फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की जबर्दस्त अदाकारी देखने को मिली है।
दुश्मनों से जंग लड़ती दिखीं शरवरी
वेदा के टीजर में एक धमाका देखने को मिलता है। इसके बाद जॉन अब्राहम की एंट्री दिखाई जाती है। वह कहते हुए सुनाई देते हैं, 'मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है।' इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि वे कौन हैं, तो वह खुद को बाप बोलते हैं। टीजर में फुल ऑन-एक्शन देखने को मिलेगा। 'वेदा' में सिर्फ जॉन अब्राहम ही नहीं शरवरी वाघ भी जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दी हैं। जॉन के साथ मिलकर शरवरी दुश्मनों के साथ जंग लड़ती हुई नजर आई हैं।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जॉन अब्राहम 2019 की एक्शन थ्रिलर 'बाटला हाउस' के बाद इस फिल्म में एक बार फिर निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा