नक्सलियों के पास मिली नकली नोट बनाने की मशीन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिले हैं। सर्चिंग टीम ने मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल बरामद किए हैं।सुकमा पुलिस ने बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है।सुकमा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नकली नोट छापने और उसे खपाने की जानकारी मिली। इस पर सुकमा पुलिस अलर्ट हो गई। जिसके बाद तुरंत जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर और 50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए ग्राम मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम और आस-पास के क्षेत्र की ओर निकली। इसी दौरान ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल में सुरक्षा बल को देख नक्सली मौके से फरार हो गए।इसके बाद सुरक्षा बल ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की तो जवानों को अलग-अलग जगहों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नकली नोट बनाने की मशीन, कलर प्रिंटर मशीन, इंवर्टर मशीन, कलर इंक के साथ 50, 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। जवानों ने इसके अलावा बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?