रियल लाइफ नजर आई इन फिल्मों में पिता-बेटे की जोड़ी ....
बॉलीवुड में ऐसे तो कई कलाकार हैं, जिनके माता पिता इस इंडस्ट्री में पहले से काम कर रहे हैं। इनमें कपूर खानदान सदियों से अभिनय कर रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें एक ही परिवार के कई लोग एक साथ नजर आए। साथ ही, कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें पिता और बेटे की जोड़ी भी एक साथ दिखाई दी।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से जाने जाते हैं। आज भी वह सुपरहिट फिल्में देते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ऊंचाई लोगों को खूब पसंद आई। हम बात करें अभिषेक और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की तो दोनों ही फिल्म सरकार, पा, बंटी और बबली में एक साथ नजर आए। तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। फिल्म पा में अमिताभ और अभिषेक ने पिता-बेटे की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अभिषेक के बेटे बने थे।
सुनील दत्त और संजय दत्त
बॉलीवुड में नंबर वन पिता और बेटे की जोड़ी में सुनील दत्त और संजय दत्त भी शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी को फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक साथ देखा गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस राजकुमार हिरानी ने निर्देशित की थी।
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के सफल अभिनेता रहे ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म में काम किया। इस फिल्म में ऋषि के साथ उनकी पत्नी भी नजर आई हैं। फिल्म का नाम है बेशरम। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया। फिल्म में ऋषि कपूर ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की, जबकि नीतू कपूर ने हेड कॉन्स्टेबल की भूमिका निभाई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
धर्मेंद्र-सनी देओल और बॉबी देओल
फिल्म अपने में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म अपने का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म उस समय सुपरहिट रही थी। इसके अलावा फिल्म यमला पगला दीवाना में भी तीनों की जोड़ी को एक साथ देखा गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव