फेंग्शुई तितलियां से आयेगी खुशहाली
सभी चाहते हैं कि हमारा घर-आंगन खुशियों से महकता रहे। इसके लिए एक ऐसे ही फेंग्शुई गैजेट की आपको जानकारी दी जा रही है, जो पारिवारिक रिश्तों के बीच मिठास पैदा करता है। यह गैजेट है- फेंग्शुई तितलियां।
तितलियों का संबंध खूबसूरती और खुशहाली से है। जिस तरह तितलियां किसी उपवन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, उसी तरह फेंग्शुई तितलियां आपके घर को खुशियों का बसेरा बनाने में अहम् भूमिका निभाती हैं। आइये जानते हैं इस गैजेट और इसके उपयोग से जुड़ी कुछ खास बातें-
इस गैजेट का उपयोग यानी घर में इसकी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि वहां निवास करने वाले सदस्य खुशहाली की कामना करते हैं।
इस गैजेट का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपयोग अपने मनचाहे जीवनसाथी यानी अपने प्रेम संबंध को चिरस्थायी बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप भी अपना मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं या जीवनसाथी के प्यार की कमी महसूस कर रहे हैं तो इस गैजेट को घर में स्थापित करें।
अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को हमेशा के लिए अपना बना लेना चाहते हैं, तो इस गैजेट को अपने शयनकक्ष में स्थान अवश्य दें। दंपती के शयनकक्ष में यह गैजेट उनके प्रेम संबंधों में मिठास एवं उत्साह भर देता है।
फेंग्शुई के इस गैजेट का संबंध रचनात्मकता से भी है। फेंग्शुई तितलियों को रचनात्मक कार्यों से जुड़े युवा/युवती अपने कक्ष में रखें तो उनकी रचनाशीलता में वृद्धि होती है।
इसे बच्चों के अध्ययन कक्ष में भी रखा जा सकता है। इससे पढ़ाई में न सिर्फ उनकी एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि वे क्रिएटिव भी बनते हैं।
विशेष यह है कि फेंग्शुइ तितलियों की पेंटिग भी लाभकारी होता है।
ध्यान रखने योग्य बात यह है कि फेंग्शुई तितलियों को जहां तक संभव हो सके सम संख्या में ही रखें, विषम संख्या में इन्हें नहीं रखना चाहिए। अगर पैटिंग्स के रूप में आप यह गैजेट घर लाते हैं, तो भी ध्यान दें कि पेंटिग में तितलियों की संख्या सम हो, विषम नहीं।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान