बादाम और किशमिश से ज्यादा फायदेमंद है अंजीर, जानें इसके लाभ
अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बादाम और किशमिश खाने से ही आपकी सेहत दमदार बन सकती है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर अंजीर का सेवन करने की सलाह भी देते हैं। अंजीर से मिलने वाले कमाल के फायदों के बारे में जानकर आप बादाम और किशमिश को भूल जाएंगे। अंजीर का नाम भी सबसे ज्यादा ताकतवर ड्राई फूट्स की लिस्ट में शामिल होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए अंजीर के फायदे
अंजीर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो अंजीर को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लीजिए। इसके अलावा अंजीर आपकी गट हेल्थ को भी सुधारने में मददगार साबित हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए एक प्राकृतिक उपाय
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी अंजीर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप अंजीर का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा अंजीर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
अंजीर: फाइबर और पोषण का खजाना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंजीर में फाइबर, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि हर रोज दो से चार अंजीर खाकर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं।
कैसे खाएं अंजीर?
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको दो से चार अंजीर को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ देना है और फिर अगली सुबह खाली पेट भीगी हुई अंजीर को कंज्यूम कर लेना है। अगर आप चाहें तो अंजीर के साथ-साथ अंजीर का पानी भी पी सकते हैं।
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य