मई का पहला सप्ताह लोगों को कर रहा कूल-कूल, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली। गर्मी ने अप्रैल माह में लोगों को खूब तपाया। गर्मी से परेशान लोगों को मई माह के शुरआत में कुछ राहत हुई है। दिल्ली यूपी समेत कुछ राज्यों में मई का पहला वीक गर्मी से राहत देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मई के शुरुआत में दिल्ली के लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके साथ ही आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो सकती है । दिल्ली में गर्मी से राहत का दौर बुधवार से शुरू हो गया है। आज भी दिल्ली गर्मी से तपिश कम है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है दिल्ली में 4 से 7 मई तक बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश भी होने की संभावना है जिससे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में कुछ दिनों से बारिश हो रही है। ऊंचाइयों वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली सहित अन्य मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि चार मई से पहाड़ों इलाकों में बारिश हो सकती है जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
यूपी की बात करें तो यहां भले ही अभी भीषण गर्मी है लेकिन आने वाले दिनों में यहां बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में बुधवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक, आज और कल दिन रात के तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। इसके बाद पांच से सात मई के बीच बारिश की संभावना है।
मई के पहले सप्ताह में भले ही गर्मी से राहत मिल जाए लेकिन बचे मई के आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और लू भी चल सकती है। आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है जो सामान्य से अधिक है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही