पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां घर में मृत पायीं गयीं
पुणे। पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां माया अंकोल का निधन हो गया है। 77 साल की माया अंकोला घर में मृत पायी गयी। ये मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अब तक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति के हमले में इस क्रिकेटर की मां की मौत हुई है पॉश डेक्कन इलाके में प्रभात रोड पर अंकोला का घर है। इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों के साथ पुलिस की टीमें भी पहुंची। घर की नौकरानी ने सबसे पहले माया अंकोला को मृत देखा और उसी के बाद पुलिस वहां पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्रिकेटर की मां को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेग। अब तक की जांच में उनके घर में जबरन किसी के प्रवेश की आशंका नजर नहीं है। इसके अलावा आप-पास रहने वाले लोगों ने घर से कोई आवाज सुनी है। पुलिस अभी सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सबूत एकत्र करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम अंकोला स्थित घर पहुंच गई है और अपराध की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस क्रिकेटर के साथ दूसरी बार ये ये हादसा हुआ है। इससे पहले 2013 में उनकी पत्नी ने भी आत्म हत्या कर ली थी
महाराष्ट्र की ओर से खेलने वाले अंकोला ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत काफी पहले की थी। साल 1989 को उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। बाद में सलिल ने वनडे में भी डेब्यू किया। वह 1996 के विश्व कप में भारतीय टीम में हिस्सा थे हालांकि उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
अर्धकुंभ और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ