राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेडीयू में शामिल
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
जेडीयू में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके इन्हीं कामों से प्रभावित होकर जेडीयू में शामिल हुआ हूं। मेरा सौभाग्य है कि जेडीयू जैसी पार्टी में मुझे काम करने का मौका मिला है।
वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा...
चंदन का पार्टी में स्वागत है। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। सही समय पर सही निर्णय लिया है। इनके आने से हमारा संगठन मजबूत होगा।
दरअसल चंदन सिंह ने कुछ दिन पहले इंटरव्यू में कहा था कि जदयू के तमाम नेता बिहार के विकास के लिए हमेशा से चिंतित रहे हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश प्रवक्ता का पद देने का आश्वासन मिला है।
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चयनित शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर जताई नाराजगी
तमिलनाडु में सियासी घमासान, छोटे दलों पर टिकी सरकार की किस्मत
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, कई डॉक्टरों की सेवा समाप्त
नीतू कपूर की फिल्म पर लगे कॉपी के आरोप, जानें पूरा मामला